टेंपो में पीछे से दूसरे टेंपो ने मारी टक्कर ,दर्जन भर महिलाएं घायल

oplus_131074
oplus_131074

सेवराई।खेतों में काम करने जा रही महिलाओं से भरी टेंपो में पीछे से दूसरे टेंपो ने टक्कर गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसूका मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह खेतों में काम करने जा रही महिलाओं से भरी टेंपो में पीछे से दूसरे टेंपो ने टक्कर मार दिया घटना में दर्जनभर महिलाएं घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह कड़ी मशक्कत कर टेंपो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य भदौरा भेजा गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार सेवराई के गोड़सरा गांव की करीब दर्जनभर महिलाएं बाड़ क्षेत्र में खेतो में काम करने जा रही थी। यह अभी बसूका मोड़ पर पहुंचा ही था कि पीछे आ रही दूसरी टेंपो ने आगे वाले टेंपो में टक्कर मार दी। घटना के बाद सवारी से भरी टेंपो पलट गई जिससे उसमें कई लोग दब गए लोगों की आस पास मौजूद लोगों के द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया एवं टेंपो को उठाते हुए उसमें दबे व घायल करीब दर्जनभर से अधिक महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया।घायलों में मुख्य रूप से निर्मला (40 वर्ष) पत्नी छोटू राजगर, जितनी देवी (35) पत्नि परमेश्वर बिन्द, सुमवती देवी (52) पत्नि सुखलाल राजभर, सीमादेवी (38) पत्नि सोनू बिन्द, शिवकुमारी देवी (55) पत्नि शेषनाथ बिंद, मिना देवी (58) पत्नी स्व० रामजी राजभर, तेतरी देवी (60) पत्नी विजय खरवार, लक्ष्मीना देवी (35) पत्नि लोचन राजभर, मुन्नी देवी (50) पत्नी जगदिश बिन्द, संगीता कुमारी (17) पुत्री जगदीश बिन्द, सिमरती देवी (40) पत्नी रामनरायन बिंद, अकबरीया (55) पत्नी नेनुआ बिंद निवासीगण गोड़सरा गाजीपुर रहे।चिकित्सक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज किया जा रहा है।सभी घायल खतरे से बाहर है।
वहीं घटना की जानकारी होते ही जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह और विधायक पुत्र राहुल सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना और डॉक्टर से उपचार करने की बात कही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.