सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न

दिलदारनगर।क्षेत्र के फुल्ली ग्राम सभा अंतर्गत शेरपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा पूर्णाहुति और भंडारे के साथ मंगलवार को समाप्त हो गई।
कथा के अंतिम दिन वृंदावन से आई कथा वाचिका जया किशोरी जी ने राम बनवास की कथा सुनाया तथा कथावाचक पंडित सुखेंन त्रिपाठी ने कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग तथा कृष्ण सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाया जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
मन्दिर के महंत रामानुज दास जी ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर साल की भांति इस साल भी प्रवचन का आयोजन किया गया जो 26 फरवरी शिवरात्रि से शुरू होकर आज 4 मार्च को मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। नगर सहित दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से शाम तक पूजन अर्चन के लिए लगी रही और आयोजित भंडारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.