अति प्राचीन शिव मंदिर देवकली से निकली भव्य शिव बारात एवं झांकी, शिव विवाह लीला का हुआ सजीव मंचन

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवकली अति प्राचीन शिव मंदिर से मंगलवार को भव्य शिव बारात एवं झाँकी निकाली गई। यह शिव बारात देवकली गांव से होकर बस स्टैंड भदौरा, यूनियन बैंक चौराहा, सेवराई तहसील मुख्यालय, रेलवे क्रासिंग होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचे जहां बाजार स्थित शिव मंदिर पर वधू पक्ष के लोगों के द्वारा बारात की अगवानी करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में शिव विवाह लीला का सजीव मंचन

oplus_131072

भी किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्राचीन शिव मंदिर देवकली से समिति के सदस्यों के द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़कर बरात को गंतव्य के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा डीजे व ढोल नगाड़ों के धुन पर और अड़भंगी बारातियों के बीच भजन कीर्तन करते हुए बरात में शामिल हुए। बनारस से आए कलाकारों के द्वारा बरात के बीच जगह-जगह शिव तांडव नृत्य से लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

बरात की राह से गुजरते समय स्थानीय लोगों के द्वारा देखने के लिए होड़ मची रही। वहीं लोगों के द्वारा छतों से इसे अपने मोबाइल में कैद किया जा रहा था। लगभग 400 से अधिक संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते बरात में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सेवराई चौकी इंचार्ज पुष्पेश कुमार दूबे और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शिव गणेश ब्रह्मा का रूप धरे कलाकार रथ पर आगे आगे चल रहे थे जिन्हें देखकर लोग आस्था से शिष नवाकर आशीर्वाद ले रहे थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.