महाकुंभस्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़

दिलदारनगर । स्थानीय जंक्शन पर मंगलवार को महाकुंभस्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। पटना की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें पहले से ही अधिक यात्रियों के साथ पहुंच रही हैं। सीमांचल एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस और सिकंदराबाद एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि लोगों को ट्रेनों के पायदान पर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन प्रशासन ने आरपीएफ और जीआरपी की विशेष टीमें तैनात की हैं। सुरक्षाकर्मी यात्रियों को व्यवस्थित कतारों में खड़ा करके ट्रेन में चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण कई यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने से चूक जा रहे हैं। ऐसे यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठकर अगली ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। स्टेशन प्रशासन यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने की लगातार अपील कर रहा है। भीड़ प्रबंधन के लिए सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। स्थिति को देखते हुए स्टेशन प्रशासन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी कर रहा है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.