Ghazipur News : ड्राईवर की आत्महत्या के बाद पुलिस पर रिश्वत और प्रताड़ना का आरोप

मृतक राकेश गुप्ता के पुत्र आशीष गुप्ता ने तहरीर देते हुए गौरव नायक और अन्य दो सिपाही पर रिश्वत लेने व मानसिक प्रताड़ित का आरोप लगाया।

Ghazipur News : गाजीपुर जनपद के रामपुर मांझा थाना अंतर्गत मैजिक चालक राकेश गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

राकेश गुप्ता (50) मालवाहन मैजिक चालक था जिसके 30 जनवरी को सुबह 7:00 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक की से टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस ने राकेश गुप्ता को मैजिक सहित थाने लाकर बिना मुकदमा बैठा लिया और पैसे की मांग की।


यह भी पढ़ें: Ghazipur News : गोकशी के आरोप में चार महिलाओं सहित पाँच पर लगा गैंगस्टर एक्ट


मृतक राकेश गुप्ता के बेटे आशीष गुप्ता ने रामपुर मांझा थाना में तैनात सिपाही गौरव नायक और दो अन्य पुलिस कर्मियों पर 7000रु0 का रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

आशीष ने बताया कि मेरे पिता जी को पुलिस तब तक ठाने में बैठाये रही जबतक कि रिश्वत की रकम नहीं दे दी गई। उसके बाद भी दिन में चार-पांच बार सिपाही पैसे के लिए परेशान कर रहे थे जिसके कारण मेरे पिता 2 फरवरी को रात्रि में 11:00 से 12:00 के बीच फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

आशीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि आत्महत्या का कारण थाने के कर्मचारियों द्वारा पैसे के लिए दबाव बनाना जाना है। वही पीड़ित के बेटे ने थाने में तहरीर देते हुए मामले की जांच कर गौरव नायक व दो अन्य सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष मोटरसाइकिल से घायल हुए युवक के घर वाले पर भी पैसे मांगने व दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

सैदपुर विधायक अंकित भारती के पिता ओमप्रकाश भारती ने की आर्थिक मदद

सैदपुर विधानसभा के विधायक अंकित भारती के पिता ओमप्रकाश भारती ने मृतक परिवार को एक लाख का चेक व दस हजार का नगद राशि दिया।


यह भी पढ़ें: गाजीपुर समाचार : ओपी राजभर ने अखिलेश पर फिर साधा निशाना बोले कुम्भ की निंदा करने वाले


विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती ने बताया कि मृतक के पास दो बेटियां हैं दोनों के नाम से 50-50 हजार का चेक दिया गया है। पीड़ित परिवार के साथ हूं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

तीन लोगों पर लगा रिश्वत का आरोप लगा रिश्वत लेने का आरोप

मृतक राकेश गुप्ता के पुत्र आशीष गुप्ता ने तहरीर देते हुए गौरव नायक और अन्य दो सिपाही पर रिश्वत लेने व मानसिक प्रताड़ित का आरोप लगाया। आशीष ने कहा कि मेरे पिताजी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनसे पैसा मांगा गया जिस वजह से मेरे पिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.