Kushinagar news : व्यवसायियों की मांग गन्ना ढुलाई में लगे ट्रालों को किया जाये बंद

Kushinagar News : कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार के व्यवसायियों ने गन्ना ढुलाई में लगे ट्रालों को बन्द करने की मांग की है। व्यवसायियों का कहना है कि इससे जान-माल की हानि हो सकती है।

बोदरवार बाजार के व्यवसायियों ने रविवार को बाजार स्थित मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर गन्ना दुलाई में लगे ट्रालों से आये दिन हो रहे खतरें को लेकर चिन्ता व्यक्त की है। बोदरवार बाजार के मुख्य मार्ग पर दुकान चला रहे व्यापारी ट्रैक्टर ट्रालों से आये दिन हो रही दुर्घटना को लेकर भयभीत है।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : उड़ान वेलफेयर सोसाइटी रक्त दान कर बचा रही है लोगों का जीवन


मुख्य मार्ग किनारें स्थित पूर्व प्रधान लक्ष्मी मद्धेशिया, गोबिन्द, अजय वर्मा, रहमतुल्ला, ऋषिकेश, आशिक अली, सीताराम, प्रह्लाद वर्मा, दरोगा, अमित, मकसूद सुनील मद्धेशिया आदि दुकानदारों ने बताया कि सड़क किनारे विद्युत सप्लाई के लिए लगे विद्युत पोल व तार जर्जर होकर लटक रहे है। जो ओवरलोड गन्ना लेकर जा रहे ट्रालों से टकराते रहते है।

हादसा होते होते टला था

कुछ दिन पहले सेन्ट्रल बैंक के समीप ट्राला पलटने से विद्युत पोल टूट गया था। शनिवार शाम दरोगा वर्मा, सीताराम, लक्ष्मी मद्धेशिया सहित कई दुकानों का जंगला रेलिंग तथा विद्युत तार पोल सोलर प्लेट तोड़ते हुए ट्राला मकान पर लटक गया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News : महंथ राजूदास पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार


संयोग था कि बिजली सप्लाई नही थी जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। स्थानीय दुकानदारों तथा ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गन्ना ढुलाई में लगे ट्रालों को बन्द करने की मांग की है अन्यथा कि स्थिति में धरना प्रदर्शन करने औरआन्दोलन की चेतावनी दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.