ब्लॉक संसाधन केंद्र भदौरा पर कायाकल्प के तहत हुए कार्यों का शिलापटक का अनावरण खण्ड विकास अधिकारी भदौरा ने किया

सेवराई। परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट की तर्ज पर विकसित करने की वजह से उप शासन के द्वारा कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में आधुनिकरण और टाइल्सीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र भदौरा के विभिन्न कक्षाओं का भी ग्राम प्रधान सेवराई और खंड विकास अधिकारी भदौरा के द्वारा कायाकल्प के बाद शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय को समर्पित किया गया।

खंड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में टाइल्सीकरण व अन्य विकास कार्य कराए गए हैं जिससे यहां आने वाले शिक्षक को बच्चों को उचित लाभ मिल सके ग्राम पंचायत के द्वारा यह कार्य कराया गया है। आज विद्यालय में शिलापट्ट का अनावरण कर बच्चों और शिक्षकों का उपयोग के लिए उन्हें समर्पित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा खंड विकास अधिकारी को डायरी पेन देकर सम्मानित किया गय। गौरतलब हो कि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भदौरा ब्लाक अंतर्गत सैकड़ो परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाए विभिन्न कार्यों एवं प्रशिक्षण के लिए आते है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा सीताराम यादव, ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र यादव, नितेश सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Don't try, this is illigal.