गाजीपुर समाचार : ससुराल से वापस रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

गाजीपुर समाचार : ससुराल से वापस आ यह युवक सनी राजभर की शासक दुर्घटना में मौत हो गई। युवक जंगीपुर थाना क्षेत्र के गुम्मा अटकहियां का निवासी था।

सूचना के अनुसार घर वापस आते समय भोवापुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से वाहन चालक वाहन  समेत फ़रार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने आनन फानन में घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुँचाया जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था घर का इकलौता कमाऊ होने के साथ ही बहुत सीधा व सरल स्वभाव का था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया।

मृतक शादी शुदा था जिसके  दो जुड़वां एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मुंबई में फूल माला का रोजगार कर घर चलाता था कुछ दिन से छुट्टी पर घर आया हुआ था।

इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया गया है और मृतक के पिता के तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.