DDU Gorakhpur University की प्रवेश एवं पंजीकरण फॉर्म की तिथि बढ़ी
Gorakhpur News (Mayank Tibrewal): दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के प्रवेश एवं पंजीकरण तिथि का विस्तार कर दिया गया है। यह तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि 20 जुलाई तक निर्धारित की गई थी। जिसे छात्रहित एवं संबद्ध महाविद्यालयों के सुविधा को देखते हुए नई तिथि 31 जुलाई कर दी गई है।
विश्विद्यालय के इस जिससे छात्रों को फीस जमा करने में थोड़ी राहत मिल गई है। वहीं कुछ छात्रों के फीस जमा होने के बाद भी त्रुटि दिख रहा है उनकी फीस 72 घंटे के अंदर अपडेट हो जाएगी।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'