Crime News : बिहार में नौकरी दिलाने के लिए पैसे ऐंठने वाले दो गिरफ्तार

Ghazipur News :  बिहार राज्य सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्ता सहित दो वांछित को गाजीपुर की रेवतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वांछितों को रेवतीपुर क्षेत्र के तिलवा मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों के नाम क्रमशः विनोद गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर व अभियुक्ता कुमारी कृष्णा उपाध्याय पुत्री स्व. विरेन्द्र उपाध्याय निवासिनी ग्राम गहमर पट्टी मैगा राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर है।

बता दें कि अभियुक्त विनोद गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर गाजीपुर द्वारा ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर में ऊँ श्री बक्शू बीर बाबा एकेडमी का संचालक है। वह एकेडमी में अभ्यर्थियों को बरगलाकर उनसे बिहार सचिवालय में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये प्रत्येक अभ्यर्थी से छलपूर्वक पैसे लेने का कार्य करता था।

इस सम्बन्ध में अभियुक्त विनोद गुप्ता पर आठ तथा अभियुक्ता कुमारी कृष्णा उपाध्याय पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज मय हमराह थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.