Gorakhpur News : ABVP कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों में वितरित किए भोजन के पैकेट

कार्यक्रम के अंतर्गत SFS (स्टूडेंट फॉर सेवा) के माध्यम से यह पहल की गई, जिसमें गोरखपुर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।

Gorakhpur News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गोरखपुर महानगर ने “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए एक सराहनीय पहल की। युवा पखवाड़ा के अंतर्गत, संगठन के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए।

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से जय वर्धन सिंह, अमन सिंह, शुभम पांडे , अभिषेक मौर्य और आदित्य त्यागी उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत SFS (स्टूडेंट फॉर सेवा) के माध्यम से यह पहल की गई, जिसमें गोरखपुर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।

इस मौके पर जय वर्धन सिंह ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह हमारे लिए केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का ध्येय है। हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जाए।”

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है। संगठन आगे भी समाज सेवा के ऐसे कई कार्यों को जारी रखेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.