Ghazipur News: ऐसा दुस्साहस! विद्युतकर्मी को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, एफआईआर दर्ज

Ghazipur News: Such audacity! Electrician was beaten and injured by bullies, FIR registered

Ghazipur News: कुर्था में कंप्लेन बनाने निविदा कर्मी मिथिलेश सिंह यादव प्रकाश नगर उपकेंद्र से गया था। जिसमे कुर्था निवासी राजमती देवी का न्यू कनेक्शन पर मीटर लगाना था। जिसमें उपभोक्ता के पति मंगल यादव एवं उसका लड़का किस्मत यादव गाली गलौज करके वापस भेज दिए। कुर्था से वापस प्रकाश नगर लाइनमैन मिथिलेश यादव जा ही रहे थे। तभी अचानक यह लोग पीजी कॉलेज चौराहा पर घेरकर बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिए जिसमे पीड़ित लाइनमैन मिथिलेश सिंह यादव का सिर फट गया वही मुंह एवं शरीर पर भी गंभीर चोटे आयी हैं। सूचना मिलते ही मौके पर उपखंड अधिकारी नगर सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता प्रमोद यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित को लेकर सदर कोतवाली लाई जिसमें पीड़ित एवं विभागीय अधिकारियों के तरफ से इन लोगो के खिलाफ तहरीर दी गई है। वही समस्त लाइनमैनो में काफी गुस्सा देखने को मिला एवं विभागीय अधिकारियों से मांग किया कि जल्द से जल्द मुलजिमों को गिरफ्तार करके उचित कार्यवाही की जाय नहीं तो हम लोग कार्य वहिष्कार करने को बाध्य होंगे जिसमें समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.