Ghazipur News: ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी का हुआ सम्मान

Ghazipur News: Jyoti Foundation President Sarvesh Tripathi honored

Ghazipur News: काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए, यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है, जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए। कुछ इस तरह हौसला बढ़ाते हुए सात जनवरी की देर शाम सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी को गायत्री परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। ज्योति फाउडेशन महज कुछ दिनों में ही समाज हित में काफी सराहनीय कार्य किया है। अब तक कई गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ ही, उनकी बुनियादी जरूर को भी पूरा करने में पूर्ण सहयोग कर रही है। यहां तक कि पड़ रही कड़ाके की ठंड में असहायों, गरीबों के बीच सैकड़ो कंबलों का भी वितरण किया है। स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहती है। निःस्वार्थ भाव से निचले स्तर के लोगों की मदद के लिए कार्य कर रही फाउंडेशन के सदस्यों की काफी सराहना की जा रही है। गायत्री परिवार ने इनके इस कृतभाव को देखकर प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहने की अपेक्षा की है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय दुबे भी उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.