Gorakhpur News : गार्ड ने दोस्त की बंदूक से की फायरिंग, नौकरी जाने पर पी रहे थे शराब

Gorakhpur News : The guard fired from his friend's gun

Gorakhpur News : गोरखपुर में नशे में धुत गॉर्ड ने अपने दोस्त के बंदूक से फायरिंग कर दी। दोनों नौकरी से निकले जाने को लेकर बात चीत कर रहे थे। मामला खोराबार इलाके का है।

बेलघाट के कुआ गांव निवासी महेंदरप्रताप (42) सेना से रिटायर होकर पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी करते थे। कुछ समय पहले उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। बुधवार को पेट्रोल पंप पर तैनात हरिहरपुर निवासी गार्ड पिंटू सिंह (40)आ को भी काम से निकाला गया। इसके बाद पिंटू ने महेंद्र को बुलाया, जो अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे।

शराब पीते समय हुई फायरिंग

दोनों गार्ड रूम में बैठकर शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान  पिंटू ने महेंद्र की बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली छत पर जा  लगी। गोली की आवाज से पंप पर अफरा-तफरी मच गई।  घटना की सूचना मिलते ही CO कैंट योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और बंदूक को  जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और पुरानी जान-पहचान के चलते रूम में बैठकर शासब पी सहे थे। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.