सनबीम स्कूल, दिलदारनगर देहवल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

सेवराई। तहसील क्षेत्र के सनबीम स्कूल, दिलदारनगर देहवल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन
दिलदारनगर बाजार के रामलीला मैदान में, कुमार हाल के सामने तथा उसियां गांव में किया गया। जिसमें बच्चों ने इस अभियान के तहत लोगों तक यह संदेश पहुँचाने कि कोशिश की है कि स्वच्छता हमारे तथा हमारे आसपास के क्षेत्रों के लिए कितना जरुरी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 8 के अर्शलान, शुभ्रा, दिव्यांशु, आलिया, इशिता, आराध्या तथा आशी चौरसिया, इशू सिंह, नैंसी, पीहू, दिव्यांशी पाल आदि बच्चों ने अपने इस नुक्कड़ नाटक से वहां उपस्थित सभी जनसमूह का मनमोह लिया। तथा अपने उद़देश्य स्वच्छ हो भारत को पूरा किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शरफुद्दीन खान तथा सुदर्शन सिंह मौजूद रहे।


