Ghazipur News : तारों के सहारे लटक रहे बिजली के खंभे से लोगों में दहशत

People panic due to electric poles hanging from wires

Ghazipur News : जिले के कई क्षेत्रों में बिजली के जर्जर खम्भे लोगों के बीच दहशत का कारण बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला करंडा क्षेत्र के जमुआंव गांव का सामने आया है। जहां पर बन रही सड़क के बीच खम्भा नीचे से टूटकर बिजली के तारों पर लटका हुआ है।

11000 वोल्टेज की सप्लाई के लिए लगाए गए इस बिजली के खंभे की जर्जरता लोगों के बीच दहशत का कारण बनी हुई है। रास्ते से गुजरने वाले लोगों में अनचाहे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

मालूम हो कि चोचकपुर-धरम्मरपुर मुख्य मार्ग निर्माणाधीन है। सड़क चौड़ी हो रही है। ऐसे में बड़सरा बाईपास पर टेलीफोन एक्सचेंज जमुआँव के पास 11000 वोल्टेज की लाइन में खड़ा एक खंभा टूट कर तारों के सहारे लटका हुआ है। सड़क के बीचों बीच जर्जर इस खम्भे के कारण लोगों में अनचाहे हादसे की दहशत बनी हुई है।

वहीं इस मामले पर अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कहते हुए बहुत जल्द ही इस समस्या के समाधान भरोसा दिलाया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.