प्राथमिक विद्यालय नटवा की बारी को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित

सेवराई तहसील क्षेत्र अंर्तगत प्राथमिक विद्यालय नटवा की बारी, शिक्षाक्षेत्र- रेवतीपुर, गाज़ीपुर को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिला गाजीपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में डीजी मैडम के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया है। बसूका गांव के प्राथमिक विद्यालय के इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान सहित ग्राम वासियों में हर्ष का माहौल है।

गौरतलब हो कि लखनऊ से आई टीम के द्वारा जिले में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य संसाधनों को देखते हुए सर्वे किया गया था। जिसमें शिक्षा क्षेत्र रेवतीपुर के बसुका गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नटवा की बारी में विद्यालय में पठन-पाठन एवं साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की गई थी। निपुण भारत मिशन अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान के द्वारा विद्यालय में कराए गए कार्य भी अति सराहनिय पाए गए। जिस पर सर्वे की टीम ने बसूका गांव का स्थित प्राथमिक विद्यालय नटवा की बारी को जनपद गाजीपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया था।

निपुण भारत मिशन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयो को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “हमारा लक्ष्य बेहतर शिक्षा- उन्नत भविष्य’ स्लोगन के तहत “बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण तथा विमोचन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय बसुका नटवा की बारी के प्रधानाचार्य पंकज यादव को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैफ अली खान ने पूरे विद्यालय परिवार को इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर विद्यालय व गांव का नाम रोशन करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.