Prayagraj: विधायक अब्बास अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, अब 18 दिसंबर को होगी सुनवाई

Prayagraj: MLA Abbas Ansari's bail hearing postponed, now hearing will be held on December 18

Prayagraj:  माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी पर सुनवाई गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में अदालत न बैठने के चलते सुभासपा विधायक के मामले में सुनवाई टली है. अब अगले हफ्ते 18 दिसंबर को सुभासपा विधायक के मामले की सुनवाई होगी. इस मामले में जमानत अर्जी पर यूपी सरकार पहले ही अपना जवाब दाखिल कर चुकी है।

यूपी सरकार के जवाब पर अब्बास अंसारी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अपना रिज्वांइडर कोर्ट में दाखिल कर चुके हैं. इस मामले में अब सभी पक्षों का जवाब दाखिल हो चुका है. अगली सुनवाई में दोनों पक्ष अपनी-अपनी अंतिम दलीलें पेश करेंगे.

दरअसल, अब्बास अंसारी के खिलाफ 31 अगस्त 2024 को चित्रकूट के कर्वी थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई थी। चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान अवैध तरीके से मुलाकात और जेल कर्मियों को धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी. तब इस मामले में अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्टूबर को 4 हफ्ते में हाईकोर्ट को जमानत अर्जी तय करने का निर्देश दिया था. जबकि हाईकोर्ट में यह मामला पहले से लंबित है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.