अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने की लोगो ने जताई आशंका

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बारा गांव के मठिया के पास गंगा तट एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने युवती का हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही वह मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में भी जुट गई है।
सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत बारा गांव के मठिया के समीप रविवार की सुबह टहलने जा रहे हैं कुछ लोगों ने गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात युवती का शव देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई लोगों ने मामले की सूचना गहमर कोतवाली पुलिस को दी। मृत युवती की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका व्यक्त किया कि युवती की पहनावा के हिसाब से वह किसी आर्केस्ट्रा ग्रुप की सदस्य प्रतीत हो रही है। जिसे बीती रात कहीं और हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया है। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान हैं वह पिंक रंग की फुल जैकेट व काले रंग का लोअर पहने हुई है। घटना के क्रम में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
इस संबंध में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि बारा गांव के समीप मठिया के पास से गंगा नदी के तट किनारे लगभग 25 वर्षीय एक युवती का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


