सिलेंडर लदे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्टर ,बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक बाइक सवार युवक का फाइल फोटो
परिजनों में मचा कोहराम

दिलदारनगर (गाजीपुर) : दिलदारनगर – जमानियां मार्ग पर भक्सी गांव पेट्रोल पंप के पास एचपी गैस सिलेंडर लदे ट्रक के टक्कर से गुरुवार की शाम चार बजे बाईक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया।राहगीर 108 एम्बुलेंस से पीएचसी जमानियां लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।स्वजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे।पुलिस गैस लदे ट्रक चालक को लेकर थाना पहुंची।घटना के बाद स्वजन में खलबली मच गई।
विकास खरवार बाजार से घर को जा रहा था।भक्सी गांव पेट्रोल पंप के पास घर जाने के लिए ज्यो ही मुड़ा सामने से आ रही तेज रफ्तार एचपी गैस ट्रक के चालक ने बाईक में सामने से टक्कर मार दिया जिससे युवक सड़क पर फेंका कर लहूलुहान हो गया ।सिर में अत्यधिक चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा।लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और ट्रक चालक को पकड़कर थाना ले गई।लहूलुहान हालत में पड़े युवक को 108 एम्बुलेंस से लेकर राहगीर सीएचसी जमानियां पहुंचे लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।स्वजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे।विकास खरवार चार भाईयों में तीसरा नंबर पर था।बीते 4 नवंबर को हैदराबाद से घर आया था।पुत्र की मौत से माता सुषमा देवी व बहन का रो रो कर बुरा हाल था।पिता वापी में ट्रक चलाते थे।गहमर थाना के बसुका निवासी मामा विकास के घर पर बाइक छोड़ कर एक भांजा के साथ अयोध्या घूमने गए है।वही दो भाई हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते है।विकास बाइक को लेकर बाजार चला गया था।ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि अगर विकास हेलमेट पहने रहता तो शायद जान नहीं जाती लेकिन होनी को तो कुछ और मंजूर था।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि गैस वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है।तहरीर मिलने के बाद आगे की कारवाई होगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.