राज्यपाल आनंदी पटेल का दावा, तकनीकि विशेषज्ञ था कुंभकर्ण

न्यूज़ डेस्क (नैन्सी यादव): उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को लखनऊ की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी के नवें दीक्षांत समारोह में पहुंची थी। वहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि कुंभकरण 6 महीने तक नहीं सोता था। वह रावण के लिए गुप्त ढंग से यंत्र बनाता था। रावण यह नहीं चाहता था कि हमारी टेक्नोलॉजी को कोई अन्य जाने। इसलिए उसने यह अफवाह फैलाई कि कुंभकरण 6 महीने तक सोता ही रहता है।

हवाई जहाज को लेकर दावा

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में एक दावा यह भी किया कि विमान का आविष्कार भारत में 500 साल पहले ही हो चुका था। दुनिया का पहला हवाई जहाज राइट बंधुओ ने नहीं बल्कि वैदिक ऋषि भारद्वाज ने बनाया था।

राज्यपाल ने कहा कि विदेश से आए लोग हमारी टेक्नोलॉजी और आइडिया को लेकर अपने देश चले गए और आज वही लोग स्वयं को अत्याधुनिक बताते हैं।

आपको बता दे राजपाल द्वारा किया गया दवा काफी चर्चा का मुद्दा बन गया है। अब इस पर महंत महंत सीताराम दास ने कहा कि शास्त्रों का जब अध्ययन होता तो इस प्रकार का वक्तव्य नहीं होता।

यह हास्यास्पद है कि निश्चित रूप से कुंभकरण जो है वह ब्रह्मा जी से अनिद्रा का वरदान मांगना चाह रहा था लेकिन उसकी जीभ पर सरस्वती जी विराजमान हो गई और अनिद्रा की जगह उसने नींद का वरदान मांग लिया। निश्चित रूप से यह वरदान का विषय है न कि टेक्नोलॉजी का।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.