नगर पंचायत के गंदे पानी से किसानों के खेत में लगी खड़ी फसल बर्बाद,किसानों ने सौंपा पत्रक



सेवराई। तहसील क्षेत्र के उसियां निवासी कुछ किसानों ने एसडीएम को पत्रक देते हुए खेतों में लगे पानी के निकासी की मांग की है। दिए गए पत्रक में किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ा फसल पाक कर तैयार हो गया है। लेकिन नगर पालिका के पानी के कारण फसल नष्ट हो रहा है। बताया कि नगर पालिका दिलदारनगर का गंदा पानी जो रेलवे लाइन के किनारे से बहता हुआ हम किसानों के तैयार धान की फसल में आकर इकट्ठा हो गया है। जिससे हम किसानों का 50% से अधिक का फसल बर्बाद हो चुका है ऐसी स्थिति में मौके का जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें। किसानों ने बर्बाद फसल को दृष्टिगत रखते हुए मुआवजे की भी मांग की है। जिस पर एसडीएम ने मामले में जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इस मौके पर सरफुद्दीन खान, प्रसिद्धन पाल, चंदन प्रजापति, बालेश्वर सिंह, परमेश्वर राजभर, नीरज कुमार आदि किसान मौजूद रहे।


