अस्ताचलगामी सूर्य देव को दिया अर्घ्य,जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने परिजनों को डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य






….आधुनिक झालरों से पूरे परेमन शाह पोखरा सेवराई को सजाया गया था । डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए व्रती महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा…
….सोनी किन्नर ने क्षेत्र के अपने जजमानो की सलामती के लिए छठ पूजा कर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य….
सेवराई । सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ पर गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य देव को गंगा जल व दूध से अर्घ दिया। क्षेत्र के गांवो सहित सेवराई के परेमन साह के पोखरे को दुल्हन की तरह सजाया गया था । मानो आसमान के तारे जमीन पर उतर आये हो ।आधुनिक झालरों से पूरे परेमन शाह पोखरा सेवराई को सजाया गया था । डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए व्रती महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। जल में खड़े होकर महिलाओं ने पांच बार परिक्रमा कर विधि – विधान से पूजन – अर्चन किया।
सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ पूजन के गुरुवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व वर्तमान जमानिया विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपने पैतृक गांव सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर परिजनों को डूबते सूर्य का अर्घ्य दिलाय वही सोनी किन्नर ने क्षेत्र के अपने जजमानो सलामती के लिए छठ पूजा कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया ।क्षेत्र के भारी संख्या में संतान व सुख – समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। पूजन करने के लिए गंगा घाट सहित सेवराई के परेमन शाह पोखरा पर व्रती महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। गंगा घाटों सहित अन्य जल स्त्रोतों पर पहुंची व्रती महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक भगवान भास्कर का पूजन – अर्चन कर मंगलकामना की। गंगा स्नान करने के बाद महिलाओं ने सूप में पूजन सामग्री को रखकर डूबते हुए सूर्य को गंगा जल व दूध से अर्घ्य दिया। पीतल, तांबा व बांस से बनी दउरी में पूजन सामग्री को रखकर व्रती महिलाएं गाजे – बाजे के साथ दोपहर बाद से ही क्षेत्र के छठ पूजा के लिए प्रसिद्ध सेवराई परेमन शाह पोखरा के घाट पर व्रती महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो सायंकाल तक चलता रहा।अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठ माता का गीत गाते हुए अपने अपने घरों के लिए रवाना हुई ।


