आरपीएफ टीम पर पत्थर चलाने वाले के साथ तस्कर गिरफ्तार,तलाशी में 196 लीटर शराब बरामद

 

….04036 आनंद बिहार भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार की भोर चेनपुलिंग कर चढ़ाया गया था शराब…

…जनपद के एसओजी टीम व आरपीएफ की संयुक्त कारवाई…

 

दिलदारनगर (गाजीपुर) : डाउन 04036 आनंद बिहार भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार की भोर ट्रेन का चेनपुलिंग कर शराब चढ़ा रहे एक शराब तस्कर को आरपीएफ टीम ने पकड़ लिया। साथी को छुड़ाने के लिए अन्य तस्करों ने आरपीएफ टीम पर पत्थर बाजी की लेकिन टीम ने तस्कर को नहीं छोड़ा।टीम ने कुल सात शराब तस्करों को 196 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।पूछताछ के बाद तस्करों को रेलवे मजिस्ट्रेट डीडीयू के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल गया।तस्करों के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाघर ने बताया कि बुधवार को एसओजी टीम द्वारा यह सूचना दी गयी कि आरपीएफ जवानों के हत्या में वांछित आरोपी डाउन 04036 आनंद बिहार भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लेकर बिहार जायेंगे।सूचना पाकर टीम के साथ डीडीयू पहुंचकर डीडीयू आरपीएफ के उप निरीक्षक अश्वनी व संदीप कुमार को सहायता हेतु अवगत कराते हुए उक्त ट्रेन में टीम के साथ चढ़ गया।कुछमन व धीना के बीच भोर 4:53 बजे किमी संख्या 741/18-20 पर चेनपुलिंग होने पर ट्रेन खड़ी हो गई।टार्च जलाकर देखा गया तो कुछ तस्कर पीठ पर भारी बैग लेकर पीछे वाली बोगी में चढ़ रहे है।
लेकिन टीम ने चेनपुलिंग करने वाले एक तस्कर को पकड़ लिया और चेनपुलिंग के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि शराब चढ़ाने के लिए गाड़ी रोकी गई है।पकड़े गए तस्कर के चिल्लाने पर अन्य तस्कर उसको छुड़ाने के लिए टीम पर पत्थरबाजी करने लगे जिससे यात्रियों में खतरा उत्पन्न हो गया।लेकिन ट्रेन खुलने पर सभी तस्कर चढ़ गए।दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को अवगत कराते हुए उक्त ट्रेन का ठहराव स्थानीय स्टेशन पर लिया गया।ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी हुई तो एसओजी उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ खड़े रहे।इसके बाद पकड़े गए तस्कर के निशानदेही पर अन्य 6 तस्करों को पकड़ा गया।पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़े गए तस्कर आरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल नहीं थे।सड़क मार्ग से शराब लेकर डीडीयू से कुछमन वे धीना के बीच पहुंचे थे ।तलाशी के दौरान बैग से विदेशी शराब पाया गया।

यह है गिरफ्तार
बिहार प्रांत के जनपद औरंगाबाद थाना उपहरा के बाबू मेंहदीपुर निवासी लवकुश कुमार

बिहार गया के गुरारू थाना के गुरारू निवासी सूरज कुमार व अंकुश कुमार

पटना बिहार के जानीपुर थाना कर भेलूरा रामपुर निवासी ऋषि कुमार दास व विकास कुमार,आदित्य राज

पटना बिहार के नेउरा थाना के गोरियाडेरा निवासी रिशु कुमार को गिरफ्तार किया गया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.