दाना चक्रवाती तूफ़ान से निपटने को तैयार पश्चिम बंगाल और उड़ीसा

न्यूज़ डेस्क (संजना): दाना चक्रवर्ती तूफान के बंगाल उड़ीसा के समुद्री तटों से आज टकराने की संभावना तैयारी में जुटा प्रशासन तूफान दाना पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के समुद्री तटों से आज टकरा सकता हैं।
पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की सरकारों ने कहा है कि चक्रवाती दाना से निपटाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
दाना तूफान को देखते हुए रेलवे ने वंदे मातरम और राजधानी एक्सप्रेस समेत दो सौ से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है।

पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सरकार ने एहतियाती तौर पर तटीय इलाकों से करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
दाना तूफान बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक पूरी से सागर दीप के बीच तटों से टकरा सकता है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दाना के संभावित असर वाले जिलों में हालात पर निगरानी की जिम्मेदारी सचिव स्तर के अधिकारियों को सौंप है। इलाके में कई कंट्रोल रूम खोले गए हैं।
करीब एक हजार राहत शिविर खोले गए हैं। इलाके के स्कूलों और सरकारी भवनों में भी लोगों के रहने खाने का इंतजाम किया गया है। तीन हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित उनके घर भेजा गया है। बुधवार सुबह भी कुछ लोगों को भेजा गया है फिलहाल पूरी तमाम होटल लगभग खाली है।


