बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर दो गंभीर रूप से घायल,रेफर

 

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा मोड़ के पास बाइक और ऑटो के टक्कर में दो लोग हुए घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएससी भदौरा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बिहार प्रांत के भरौली निवासी नारायण (40) और रोशन (22) एक ही बाइक पर सवार होकर गहमर से भदौरा की तरफ आ रहे थे। यह अभी खुदरा पथरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर एक ऑटो से जा टकराएं जिससे इन्हें गंभीर चोटें आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको सीएससी भदौरा में भर्ती कराया। जिसमें नारायण की स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक चालक शराब के नशे में थे। गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.