OTT Releases In October: ओटीटी पर पर्सनल लाइफ की दिखेगी झलक, लॉयर बनेंगी अदा शर्मा

OTT Releases In October: अक्टूबर के मिड वीक में अंग्रेजी, कोरियन, हिंदी, बंगाली और दक्षिण भाषी कई शो और फिल्में रिलीज हुईं। नवरात्रि से भरे इस वीक में अगर आपने अपने फेवरेट शो को देखना मिस कर दिया या फिर कुछ अलग कंटेंट देखना चाहते हैं, तो अक्टूबर के तीसरे हफ्ते आपके लिए काफी कुछ मजेदार ओटीटी पर इंतजार कर रहा है।

एक्शन, ड्रामा, रोमांस और थ्रिल से भरपूर ढेर सारे कंटेंट इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगे। खासकर दक्षिण राज्य से मसाले से भरपूर ढेर सारे कंटेंट देखने को मिलेंगे। तो चलिये जानते हैं कि इस वीक क्वॉलिटी से भरपूर कंटेंट की लिस्ट में कौन-कौन से वेब शो और फिल्में शामिल हैं।

रीता सान्याल

टैलेंटेड एक्ट्रेस अदा शर्मा की नई सीरीज ‘रीता सान्याल’ इस वीक रिलीज होगी। यह इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह वकील के किरदार में नजर आएंगी।

  • रिलीज डेट- 14 अक्टूबर
  • कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

द लिन्क्लिन लॉयर- सीजन 3

यह पॉपुलर कोर्टरूम ड्रामा है। तीसरे सीजन में दिखाया जाएगा कि मिकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी परेशानियों का सामना करेंगे। शो में दिखाया जाएगा कि उसकी जिंदगी में तब भूचाल तब जाता है, जब उसकी एक्स वाइफ मैगी वापस आ जाती है।

  • रिलीज डेट- 17 अक्टबूर
  • कहां देखें- नेटफ्लिक्स

आउटसाइड

यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि एक परिवार पर कुछ जोंबी ने अटैक किया है। वह एक ऐसे फार्महाउस में जाते हैं, जहां उन्हें लगता है कि जोंबी से छुटकारा मिलेगा।

  • रिलीज डेट- 17 अक्टूबर
  • कहां देखें- नेटफ्लिक्स

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स

कैमरों से अलग एक बॉलीवुड स्टार वाइफ की लाइफ कैसी होती है, इसकी झलक दिखाते शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन की इस हफ्ते शुरुआत होगी। इस बार के सीजन में रिद्धिमा कपूर साहनी, कल्याणी साहा चावला और शालिनी पस्सी भी शामिल होंगी।

  • रिलीज डेट- 18 अक्टूबर
  • कहां देखें- नेटफ्लिक्स

Aadhaar Card: यूजर से कोई भी नहीं कर पाएगा फ्रॉड, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल

स्नेक्स एंड लैडर

‘स्नेक्स एंड लैडर’ तमिल वेब सीरीज है, जिसका जॉनर कॉमेडी है। इसकी कहानी उन दोस्तों पर आधारित है, जो अचानक एक सिचुएशन में फंस जाते हैं। यहां से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है और वह यह कि उन्हें सारी मुश्किलों का न चाहते हुए भी सामना करना पड़ेगा। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ते हैं, खुद के बारे में और जान पाते हैं।

  • रिलीज डेट- 18 अक्टूबर
  • कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो
0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.