मां महागौरी स्वरुप का दर्शन पाकर भक्त निहाल

सेवराई। (गाजीपुर): शारदीय नवरात्र के आठवें दिन कामाख्या धाम मंदिर में नवरात्र में आस्था, आराधना और साधना की त्रिवेणी बह रही है। चहुं ओर मैया का महिमा गान हो रहा है। घर से मंदिर तक माता की जय जयकार हो रही है। भास्कर की रश्मियां खिलने से पहले भक्ति के पग मैया के दरबार की ओर बढ़ने लगते हैं। हाथ में जल, पूजन की सामग्री और अगियारी लिए महिलाएं भेंट गाती हुई मंदिर में पहुंचती हैं। गुरुवार को नवरात्र के अष्टमी के दिन मां कामाख्या देवी के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी, वही, देवी मंदिर में पूजन को भक्तों की कतार लगी रही। माता की छटा देखते बनती थी। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी.. भजनों की मधुर गूंज भक्तों को आनंदित कर रही थी। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी और नारियल अर्पित किए आस्था की ज्योति से मैया का दरबार प्रकाशित हुआ। उपासकों ने समूह में बैठकर कथा सुनी। साम तक यह सिलसिला चलता रहा। उसके बाद शाम को मैया के दरबार में भक्त जुटने लगे। मंदिरों में मैया का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्त सायन काल 7:30 बजें मां के आरती में शामिल हुए आरती बाद मां का प्रसाद ले अपने-अपने घरों को गयें दूर से आये भक्त मंदिर प्रांगण में बने अतिथि घर में रुक गये। और मध्य रात्रि में निशा आरती में शामिल हुए।

Don't try, this is illigal.