Ghazipur News: बिहार तस्करी के लिए ले जा रही साढ़े चार लाख की शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Ghazipur News गाजीपुर: गाज़ीपुर से बिहार तस्करी के लिए ले जा रही शराब के साथ चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब की कुल कीमत पुलिस द्वारा साढ़े चार लाख बताई गई है।

पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना थाना क्षेत्र के लोहरपुर गांव के गंगा घाट से तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहे एसयूवी वाहन से कुल 4.50 लाख की 691.200 लीटर 8 पीएम टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ कुल चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि बीती रात क्षेत्र के तरांव में चल रही रामलीला सहित वांछितों की तलाश में भ्रमणशील होकर ड्यूटी चेकिंग कर रहा था।

इसी बीच मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक काले रंग की एसयूवी वाहन से कुछ शराब तस्कर अवैध शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में लोहरपुर स्थित जोगीबीर गंगा घाट पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थाने के अन्य मातहतों के साथ जोगीबीर गंगा घाट पर खड़ी एसयूवी वाहन की तलाशी ली। जिसमें 80 पेटी टेट्रा पाउच 8 पीएम शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से कुल चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया। उनके पास 4 अदद एंड्राइड मोबाइल बरामद किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में निशांत सिंह निवासी गौसाबाद, कोतवाली सदर, गाजीपुर, शिवजी सिंह निवासी लोहारपुर थाना भांवरकोल, शारदानंद यादव निवासी पलियां खास उर्फ बड़का खेत, थाना नरही एवं मारकंडेय यादव निवासी पलियां खास उर्फ बड़का खेत थाना नरही जनपद बलिया का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया तथा बरामद वाहन को सीज कर दिया गया है । ज्ञात हो कि अभी हाल ही में गत 2 अक्टूबर को पुलिस ने हैदरिया एक्सप्रेसवे के समीप ट़क से बिहार ले जा रहे 6 लाख अवैध शराब बरामद किया था।

इस मामले में भांवरकोल पुलिस ने यूपी के मेड वाईन स्मगलर गैंग के सरगना गिरिजेश राय सहित दो अन्य तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत उनकी गिरफ्तारी के लिए सविऀलांस की मदद से गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास कर रही है। तस्करी के खिलाफ थानाध्यक्ष की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में खौफ का माहौल है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, आबकारी निरीक्षक एश्वर्या गंगवार, नीरज पाठक,एस आई दयाशंकर सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, गौरव राय, हेड कांस्टे0 रूकेश कुमार, फरहत अली आदि शामिल रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.