दिल्ली के 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओबीसी पार्टी गांधी जयंती पर हुआ घोषणा

न्यूज़ डेस्क:  गांधी जयंती के अवसर पर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात घोषणा किया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओबीसी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि आज तक किसी भी पार्टी ने दिल्ली में ओबीसी समाज के हक अधिकार का एजेंडा अपने घोषणा पत्र में नहीं रखा और ना ही दिल्ली में जाति जनगणना और आबादी के अनुसार भागीदारी का बात किया.

दिल्ली में लगभग 60% ओबीसी समाज के लोग हैं परंतु हमेशा से इनको झुनझुना थमाया गया. उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के तमाम भागों से 1993 के बाद जाकर बसने वाले पिछड़े समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाता जो कहीं ना कहीं उनके साथ भेदभाव होता है.

ओबीसी पार्टी पिछड़े समाज के हक अधिकार, जाति जनगणना और आबादी के अनुसार भागीदारी को प्रमुख एजेंडा बनाने के साथ ही दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण, पेयजल की समस्या, ड्रेनेज सिस्टम की समस्या, ट्रैफिक की समस्या, गरीबों को आवास की समस्या तथा तमाम ऐसी समस्याएं हैं जिनको जल्द ही अपने घोषणा पत्र में ओबीसी पार्टी घोषित करेगी जिनको मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी.

ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव में पार्टी पूरी मुस्तादी के साथ चुनाव लड़ेगी तथा पिछड़े वर्ग एवं दलित समुदाय के लोगों को समस्त 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से चंदन पटेल, सूरज जायसवाल, सुभाष चंद्र जायसवाल, रवि प्रकाश जायसवाल, विकास गुप्ता, अजीत शर्मा, सर्वेश गुप्ता, सुनील जयसवाल, शंभू शरण शर्मा, राजन गुप्ता, सागर जायसवाल, लाल चन्द जयसवाल, सत्य प्रकाश वर्मा, अभिषेक कनौजिया आदि ने संबोधित किया.

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.