पुरानी रंजिश को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर थर्राया बसनिया चट्टी

गाजीपुर । भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनियां गांव में अपराह्न दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना के बाद हुई फायरिंग की घटना हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के बावत जानकारी ली। बताया जाता है कि बसनियां गांव में दो पक्षों में काफी पूर्व से वर्चस्व को लेकर आपसी रंजिश चल रही है। इस मामले में पूर्व में भी यादव बिरादरी एवं पटेल बिरादरी के बीच वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई मारपीट के मामले स्थानीय थाने में दर्ज है। बताया जाता है कि गांव निवासी शुभम कुमार सिंह अपराह्न चट्टी पर अपनी दुकान पर बैठा था। वह जनसेवा केंद्र चलाता है। इसी बीच स्कार्पियो एवं बुलेरो तथा बाईक सवार कुछ दबंग युवक पहुंचकर उसकी दुकान को लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे। जिससे चट्टी पर दहशत फ़ैल गई। बाद में दबंग युवकों ने उसकी बाईक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मार पीटकर शुभम को घायल कर दिया। फायरिंग की घटना से चट्टी पर दहशत फ़ैल गई। घटना के बाद मौके से सभी युवक वाहनों के साथ लट्ठूडीह की ओर भाग निकले। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फायरिंग की सूचना पर एसपीआरए बलवंत चौधरी मौके पर पहुंचे । उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.