प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को 30 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ फूली गांव निवासी रहमत अंसारी को बहुआरा गांव पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया जहां से वह जेल गया।वही बाईक को सीज कर दिया गया।

उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ जमानियां रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी।तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जमानियां से मांस लेकर आ रहा कुछ देर बाद बाईक पर पीछे बोड़ा में मांस बांधकर अभियुक्त आते दिखाई दिया।नजदीक आने पर पुलिस को देख भागने लगा और बहुआरा गांव के पुलिया के पास गड्ढ़े में गिर गया।उसे पकड़कर थाना लाया गया पूछताछ में अभियुक्त ने जुर्म कबूल किया।बताया कि मांस को बेचने के लिए ले जा रहा था।

Don't try, this is illigal.