सड़क हादसे में दो गंभीर रूप से घायल,जिला चिकित्सालय रेफर

सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार सेवराई तहसील के खजूरी गांव निवासी वीरेंद्र कुशवाहा (25) पुत्र रामानंद कुशवाहा अपने साथी राजेश (35) पुत्र शिवमुन्नी कुशवाहा के साथ शुक्रवार की शाम दिलदारनगर की तरफ जा रहा था। यह अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि विपरीत दिशा की तरफ से आ रही है एक स्कार्पियो ने इनके मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो चालक मौके का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे गाजीपुर रेफर कर दिया।
इस बाबत प्रभारी चिकित्सक डॉ रवि रंजन ने बताया कि दो घायल अस्पताल पर आए हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल की रेफर कर दिया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.