400 केवीए का ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जला, उमस भरी गर्मी में परेशानियों का करना पड़ा सामना,जग कर रात गुजरे लोग

सेवराई। तहसील मुख्यालय स्थित पेयजल टंकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की देर रात तेज आवाज के साथ धू धूकर जल गया जिससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी मैं परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को पूरी रात जग कर बितानी पड़ी।

भदौरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप पेयजल टंकी के पास बिजली विभाग के द्वारा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर पूरे बाजार में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन देर रात ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली कर्मियों के द्वारा मरम्मत कार्य किया गया। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति शुरू करते ही ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ धू धू कर जल गया। जिससे 200 से अधिक घर हो और करीब 500 से अधिक दुकानों सहित पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।

लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे दिए। लोगों का उमस और भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो गया। सबसे ज्यादा समस्या घरों की महिलाओं और छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग लोगों को उठानी पड़ी। लोगों ने पूरी रात किसी तरह जागकर विताई। वहीं बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों के सामने पेयजल की समस्या गहरा गई है। लोगों को नित्य कर्म के लिए भी हैंडपंप से पानी लेने को विवश होना पड़ रहा है। बाजार वासियों ने संबंधित उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानिया गिरीश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है संबंधित कर्मचारियों के द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।

Don't try, this is illigal.