डीआरएम दानापुर ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण,अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यो की ली जानकारी

दिलदारनगर। दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान  21 करोड़ की लागत से अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यो की जानकारी गति शक्ति के अधिकारियों से ली।इससे पूर्व में डीआरएम ने जमानियां स्टेशन का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद डीआरएम 3:32 बजे बक्सर की ओर रवाना हो गए।

डीआरएम मंडल के अधिकारियों संग डाउन लाइन में जमानियां स्टेशन का निरीक्षण कर अपने विशेष ट्रेन गरुण से शाम 3:12बजे पहुंचे तो स्टेशन प्रबंधक दीपक गुप्ता ने डीआरएम का स्वागत किया।निरीक्षण के क्रम में डीआरएम को गति शक्ति विभाग के अधिकारियों ने अमृत स्टेशन योजना में चल रहे विकास कार्यो व होने वाले कार्यो को डायग्राम के माध्यम से बताया।

वही अप लूप लाइन के तरफ अमृत योजना के तहत रुके कार्य के बारे में  विभाग के गति शक्ति के  अधिकारियों से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के  लिए हाजीपुर के रेल महाप्रबंधक द्वारा कार्य को रोकवा दिया गया था।

इसके बाद डीआरएम ताड़ीघाट ब्रांच लाइन  पहुंचकर ब्रांच लाइन की जानकारी ली तो इंजिनयरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्रांच लाइन के बगल में दो नई रेल लाइन व प्लेटफार्म का निर्माण होगा अभी  बिल्डिंग  बेस का कार्य सहित अन्य कार्य हो रहा है।डीआरएम ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना में 12 मीटर  फुट ओवर ब्रिज,स्टेशन की दक्षिण तरफ नया सरकुलेटिंग एरिया,टिकट काउंटर व भवन बनेगा।,शौचालय, पेयजल,यात्री प्रतीक्षालय सहित  अन्य यात्री सुविधाएं बढ़ने की बात बताई। स्टेशन पर शौचालय व पानी निकासी तथा सुबह व शाम के समय  दिलदारनगर स्टेशन से ताड़ीघाट तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को गाजीपुर सीटी तक चलाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ, सहायक सुरक्षा आयुक्त सैयद निहाल हसन,आरपीएफ के उप निरीक्षक राजीव कुमार , याता यात निरीक्षक सजंय कुमार,वाणिज्य निरीक्षक अजय कुमार,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.