गहमर पुलिस ने क्षेत्र के चार अलग अलग जगहों से अवैध शराब के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

सेवराई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गहमर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के अलग अलग चार जगह से अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी अनुसार गहमर कोतवाली से संबद्ध बारा चौकी इंचार्ज विवेक कुमार पाठक मय हमराह पुलिस बल के साथ रविवार की देर शाम क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों और शराब तस्करी की रोक थाम के लिए क्षेत्र में भ्रमण शील होकर बारा कलां हाल्ट स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ और जमा तलाशी ली तो उसके पास से 42 पावूच 8 pm special अवैध शराब बरामद हुआ।पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम रंजीत राय पुत्र सोहदी राय निवासी नया टोला ददौरा थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार बताया।

वही सेवराई चौकी इंचार्ज चेकिंग के दौरान दो जगहों से शायिका हॉस्पिटल बड़ी नहर भदौरा और रेलवे स्टेशन भदौरा से दो तस्करों को 100 पावुच ट्रेटा पैक के साथ गिरफ्तार किया है।पूछताछ में दोनो ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र स्व0 धन्नू मिस्त्री निवासी ग्राम बड़ाकर थाना राजगीर जनपद नालंदा बिहार तथा दूसरे ने अपना नाम विजय राय उर्फ विजय कुमार पुत्र लगन देव राय निवासी ददौरा थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार बताया।

वही देवल चौकी इंचार्ज मय हमराह के साथ चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन गहमर के पास से 50 पावुच 8 pm अंग्रेजी अवैध शराब के साथ शराब तस्कर रंजन कुमार पुत्र हरिनारायण निवासी नया टोला देदौरा थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली इस टीम में चौकी प्रभारी बारा विवेक कुमार पाठक,सेवराई चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौर्य,चौकी प्रभारी देवल शिवपूजन बिंद,का0 सुधांशु कुमार,राहुल तिवारी,मनोज कुमार सिंह,राजेश कुमार सरोज,शिव कुमार पाल,अमरजीत पाल शामिल रहे।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया की थाना क्षेत्र के अलग अलग चार जगहों से चार तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध मु0 अ0 स0 146/2024, 147/2024,148/2024,149/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Don't try, this is illigal.