एक करोड़ की हिरोइन संग तस्कर गिरफ्तार

 

गाजीपुर‌‌। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ की अवैध तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 375 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया।

बरामद 375 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रूपये बताईं गईं है।नारकोटिक्स/स्वाट टीम व सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ  के तस्कर विशाल यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी दारुनपुर महुलिया थाना सैदपुर गाजीपुर को 375 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ रामकरन सेतु गंगा पुल कस्बा सैदपुर के पास से समय रात करीब दस बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.