दिलदारनगर स्टेशन पर जियारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर उ.प्र.कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ.राजेश शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक दानापुर को संबोधित पत्रक स्टेशन प्रबंधक को सौंपा

दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पटना से अजमेर को जाने वाली ट्रेन संख्या 12395/12396 जियारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर इंटक के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ.प्र.कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ.राजेश शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक दानापुर को संबोधित पत्रक स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार को सौंपा।
कांग्रेस नेता डॉ.राजेश शर्मा ने बताया कि अजमेर स्थित ‘दरगाह’ हिंदू और इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा पूजित तीर्थयात्रियों के लिए एक स्थल रहा है जहाँ तीर्थयात्री दुनिया भर से यहाँ आते हैं और दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं । दिलदारनगर क्षेत्र से बढ़ी संख्या में लोग अजमेर चादर चढ़ाने जाते है।इसलिए जंक्शन पर जियारत एक्सप्रेस का ठहराव जनहित में अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुदामा यादव, युसूफ कराडा अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.