Bengal Doctor News: महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के खिलाफ गोरखपुर एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

गोरखपुर (मयंक टिबड़ेवाल): Bengal Doctor News बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में गोरखपुर एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 9 अगस्त की सुबह आरजीकर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद गला-मुँह दबाकर हत्या का मामला सामने आया।

इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त वहां का कर्मचारी नहीं था लेकिन वहां आता जाता रहता था।

पहले इस मामले को सिर्फ हत्या माना जा रहा था लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसमें यौन दुष्कर्म की धारा को जोड़ा गया।

इस घटना के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉक्टर ने स्तीफा दे दिया है। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में 4 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इस घटना के बाद गोरखपुर AIIMS के जूनियर डॉक्टरों ने गेट न0-3 से कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का प्रदर्शन तकरीबन 1 घण्टे तक कूड़ाघाट होते हुए AIIMS के मुख्य द्वार पर समाप्त हुआ।

डॉक्टरों ने जनस्वराज हिंदी से बात करते हुए सरकार से महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और बंगाल की घटना के दोषियों को फांसी की सजा देने के मांग की है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.