मूसलाधार बारिश से तहसील परिसर हुआ जलमग्न,फरियादियों व अधिवक्ताओं के लिए मुसीबतें

 

सेवराई। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर हुई मूसलाधार बारिश ने जहां किसानों को राहत दी है वही तहसील मुख्यालय में जल भराव होने से फरियादियों व अधिवक्ताओं के लिए मुसीबतें भी खड़ी कर दी है।

तहसील मुख्यालय पर मंगलवार की दोपहर हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे तहसील में पानी भर गया जिससे अधिवक्ताओं एवं फरियादियों कोभारी परेशानियों एवं मुश्किलों का सामना करना पड़ा वही तहसील में आने जाने वाले सभी रास्तों पर करीब घुटने पर पानी भर गया था। अलीबताओं ने बताया कि तहसील परिसर से जल निकासी की व्यवस्था समुचित नहीं है जिस वजह से बारिश का पानी इकट्ठा होकर पूरी तहसील परिसर में फैल गया है। जैसे तहसील कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं सहित फरियादियों को काफी मुसीबैटन झेलनी पड़ रही है। बताया कि अगर जल्दी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बद से बदतर होगी।
इस बार बहुत एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि बारिश की वजह से थोड़ा बहुत पानी इकट्ठा हुआ होगा।जलभराव जैसी कोई स्थिति नहीं है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.