अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

 

 

सेवराई।नवागत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा0 इराज राजा गाजीपुर द्वारा अपराध एवम् अपराधियो तथा अवैध तस्करी और हिस्ट्रीसिटरों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गहमर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार गहमर कोतवाली पुलिस के उ0नि0 श्री विवेक कुमार पाठक मय हमराह का0 मनोज कुमार सिंह,का0 राहुल तिवारी,का0 सुशील गौड़ ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन मे अपराध एवम् अपराधियो की गतिविधियो तथा अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम में शुक्रवार की देर रात्रि चेकिंग अभियान चला रहे थे ।

चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल 32 बोर एवं 32 बोर दो अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजन सिंह उर्फ शाहिल सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम माहेपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर बताया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0 127/2024 धारा 3/25 आर्म्स पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.