स्टेशन अधीक्षक एन ए खान की सेवानिवृति होने पर सहकर्मियों ने फूल माला एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर दी विदाई

 

..रेल परिचालन के प्रति सतर्क कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भी जिस प्रकार का सहयोग और सुझाव देते रहे उसका अनुकरण करना रेल परिचालन विभाग से जुड़े कर्मचारियो का नैतिक जिम्मेदारी= नवागत स्टेशन अधीक्षक दीपक गुप्ता….

दिलदारनगर। स्थानीय स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन अधीक्षक नफ़ीस अहमद खान के सेवानिवृत्ति होने के बाद स्टेशन कार्यालय पर सह कर्मियों द्वारा फूल माला अंग वस्त्रम प्रदान कर विदाई दी गयी।इस विदाई समारोह में स्टेशन प्रबन्धक के कार्य काल को याद करते हुए नवागत स्टेशन अधीक्षक दीपक गुप्ता ने कहा कि रेल परिचालन के प्रति सतर्क कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भी जिस प्रकार का सहयोग और सुझाव देते रहे उसका अनुकरण करना रेल परिचालन विभाग से जुड़े कर्मचारियो का नैतिक जिम्मेदारी बनती है साथ ही रेल यात्रियों के साथ मृदुल व्यवहार हम सभी के लिए एक सीख होनी चाहिए।इस अवसर पर स्टेशन अधिक्षक दीपक कुमार गुप्ता,यातायात निरीक्षक संजय कुमार,वाणिज्य निरीक्षक अजय कुमार,आर पी एफ़ के निरीक्षक प्रभारी बाल गंगाधर,राजीव कुमार, सुधीर कुमार, बुकिंग सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार,मारूफ खान,मनीष कुमार,कविता के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.