भदौरा ट्रेन ठहराव: धरना प्रदर्शन नेतृत्व कर्ता राकेश सिंह पिंटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेवराई।भदौरा रेलवे स्टेशन पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार  25 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम का

 

नेतृत्व कर्ता राकेश सिंह पिंटू के गिरफ्तारी के साथ ही स्थगित हो गया। लोगो को एक बार पुनः मायूसी हाथ लगी है। पुलिस प्रशासन के इस क्रूर रवैया के कारण लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
गौरतलब हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर कोरोना कल के दौरान रुक रही विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आज धरना प्रदर्शन व चक्का जाम प्रस्तावित था।

नेतृत्वकर्ता राकेश सिंह पिंटू के द्वारा डीआरएम एवं अन्य उच्च अधिकारियों को अपनी ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर 24 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया गया था।

उन्होंने अपने पत्रक में बताया कि अगर 24 जुलाई तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारे द्वारा 25 जुलाई को धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया जाएगा।

चक्का जाम की सूचना पर पुलिस देर रात से ही राकेश सिंह पिंटू को उनके आवास पर नजर बंद किए हुए थी। इस बीच गुरुवार को तय समय पर राकेश सिंह पिंटू चकमा देकर रेलवे स्टेशन भदौरा पहुंच गए पहले से ही मौजूद सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मियों के द्वारा उन्हें हिरासत में लेते हुए अन्य लोगों को खदेड़ दिया गया। जिसे प्रस्तावित चक्का जाम वही स्थगित हो गया।

वही ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे प्रशासन भदौरा रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कोरोना काल के दौरान रुक रही पटना कोटा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस एवं पंजाब मेल ट्रेन के मांग लगातार की जा रही है।

बावजूद इसके कोरोना काल बीतने के सालों बाद भी आज तक भदौरा को उसकी पुरानी ट्रेने नहीं लौटाई गई।

लोगों ने वर्तमान सांसद एवं अन्य क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों को भी मामले को सदन और विधान सभा में उठाते हुए ट्रेन के ठहराव की मांग की है।

इस दौरान भादरा रेलवे स्टेशन के आसपास चप्पा चप्पा पर आरपीएफ पीएससी जीआरपी व स्थानीय पुलिस की भारी फोर्स मौजूद रही।

इस दौरान आरपीएफ अस्सिटेंट कमांडेंट दानापुर एस एन हसन, एसीएम प्रदीप कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर, प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्रा, दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी रावेन्द्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सेवराई अनूप यादव,चौकी प्रभारी देवल शिवपूजन बिंद आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस बाबत दिलदारनगर आरपीएफ प्रभारी बाल गंगाधर ने बताया कि भदौरा रेलवे स्टेशन से चक्काजाम को लेकर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। जिसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.