जल जीवन मिशन योजना के तहत समूह की महिलाओं को जल संरक्षण व उसके सदुपयोग के बारे में किया गया प्रशिक्षित

 

सेवराई। जल जीवन मिशन योजना के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार कक्ष में चार सदस्यीय प्रशिक्षकों के द्वारा सभी समूह की महिलाओं को जल संरक्षण व उसके सदुपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए ट्रेनर राहुल कुमार आर्या ने बताया कि ग्रामीण परिवारों को पीने योग्य पानी को आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है। हर घर जल कार्यक्रम से पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाना है। यह मिशन इसलिए है क्योंकि यह सामुदायिक स्वामित्व पर आधारित है। अर्थात आपके घर में जो नल लग रहा है। वह भले ही सरकार लगाकर दे रही है लेकिन है वो आपका। आपको उसे संभालकर भी रखना है।

ट्रेनर मंजू शर्मा ने कहाकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराना। गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रो, सूखाग्रस्त और रेगिस्तानी क्षेत्रों में तमाम स्थित गांवों, सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल गांवों आदि में एफ.एच.टी.सी. के प्रावधान को प्राथमिकता देना। स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आरोग्यता केन्द्रों और सामुदायिक भवनों में कार्यशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराना। नल कनेक्शनों की कार्यशीलता की निगरानी करना। स्वैच्छिक श्रमदान के द्वारा स्थानीय समुदाय में स्वैच्छिक अपनत्व को बढ़ावा देना और उसे सुनिश्चित करना। जल आपूर्ति प्रणाली अर्थात जल स्रोत, जल आपूर्ति अवसंरचना और नियमित प्रचालन एवं रख-रखाव हेतु निधियों का स्थायित्व सुनिश्चित करने में सहायता देना। इस सेक्टर में मानव संसाधनों का सशक्तीकरण और उनका विकास करना ताकि निर्माण कार्य प्लविंग, बिजली, जल गुणवत्ता प्रबंधन, जल शोधन, जलागम संरक्षण, प्रचालन एवं रख-रखाव आदि से जुड़ी मांग को अल्पकाल और दीर्घकाल में पूरा किया जा सके।

इस मौके पर कमलेश यादव सहयोगी, शिवानंद कुशवाहा ट्रेनर ,संजू शर्मा, वंदना सिंह, सुरेमन देवी, रिंकू देवी, शांति देवी, हिरामुनी, सुमन, संगीता, गीता, मीना सहित क्षेत्र की सैकड़ो समूह की महिलाएं मौजूद रही।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.