तमकुहीराज में 25 वर्षों पुराने अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

कुशीनगर: तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गड़हिया पाठक गांव में गुरुवार को 25 वर्षों से किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई, जिसके अनुपालन में तहसीलदार तमकुहीराज द्वारा 5 सदस्यीय राजस्व टीम गठित की गई थी।

ग्राम प्रधान शशि भूषण उपाध्याय ने जानकारी दी कि ग्रामसभा की सार्वजनिक भूमि पर धुरंधर पाल व ध्रुप पाल पुत्र सुमारी पाल ने पक्का निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। यह भूमि ग्रामसभा के सार्वजनिक उपयोग की है और राजस्व अभिलेखों में रास्ता के रूप में दर्ज है।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: पत्रकारों ने दिया प्रधानाध्यापक के विरुद्ध तहरीर


विरोध में वकील कुशवाहा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके बाद न्यायालय ने अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया। तहसील प्रशासन ने धारा 67 के अंतर्गत कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त किया।

इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, हल्का कानूनगो अशोक वर्मा, लेखपाल मनोज कुमार, संजय कुमार, अश्विनी राय, रणजीत कुमार समेत कई राजस्वकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान गांव के कई लोग मौके पर उपस्थित रहे जिनमें संदीप कुशवाहा, दिलशाद मलिक, शारदा कुशवाहा, छबीला कुशवाहा, विपिन पाल, मैनेजर प्रसाद आदि प्रमुख रहे।

नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गठित टीम ने धारा 67 के अंतर्गत अवैध कब्जा हटवाया है और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.