कुशीनगर: प्रधानाध्यापिका सैयदा खातून को दी गई भावभीनी विदाई

तमकुही, कुशीनगर: कपोजिट विद्यालय तमकुही नं 2 में शुक्रवार को एक भावुक पल देखा गया जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सैयदा जहां आरा खातून के विदाई समारोह का आयोजन वार्षिकोत्सव के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने कहा, “शिक्षक के सेवा में आने के साथ ही उनकी विदाई की तारीख भी तय हो जाती है, लेकिन उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।” उन्होंने कहा कि सैयदा खातून ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है।


Read Also : कुशीनगर में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का गठन, एसएन शुक्ला बने अध्यक्ष


कार्यक्रम में प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव, मंत्री देवेन्द्र ओझा, पूर्व अध्यक्ष मिनहाज अहमद सिद्दिकी, भाजपा नेता त्रिपुरेश सिंह, अवनीश पटेल, और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानाध्यापिका के कार्यकाल की सराहना की।

इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह ने किया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

विशेष उपस्थिति में रामप्रकाश शर्मा, अंजनी सिंह, अजय शर्मा, कृपाशंकर चौधरी, बिहारी यादव, हरिकेश पांडेय, मनीष माहौर, रजिमुल्लाह अंसारी, रीतू सिंह, बृन्दा चौधरी, हेमलता गुप्ता, उम्मे कुलसुम, जय नारायण सिंह, गोरख राय, रामेश्वर सिंह समेत कई अन्य शिक्षाविद शामिल रहे।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.