डीडीयू गोरखपुर: प्रो हिमांशु पांडेय इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बने डीन

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर हिमांशु पाण्डेय को अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय का अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह दायित्व उन्हें उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध में योगदान और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर सौंपा है।

शोध, पेटेंट और पुस्तकों में बहुमूल्य योगदान

प्रो. पाण्डेय 220 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों के लेखक हैं। उन्होंने दो पेटेंट हासिल किए हैं और सात पुस्तकें भी लिखी हैं। उनके निर्देशन में अब तक दर्जन भर से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

शैक्षणिक परिषदों में सक्रिय भूमिका

वे विभिन्न विश्वविद्यालयों की बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य रहे हैं और डीडीयूजीयू में निदेशक एचआरडीसी, समन्वयक इग्नू स्टडी सेंटर, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी जैसे महत्त्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

कुलपति ने दी शुभकामनाएं

उनकी नियुक्ति पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह नियुक्ति डीडीयू विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शोध और सर्वांगीण विकास के मार्ग को और सशक्त बनाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.