Kushinagar News: सड़क पार कर रहे छात्र को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

News Desk (कुशीनगर): तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी 10 वर्षीय छात्र आदिल राजा मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय एनएच-28 पर बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद छात्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्कूल से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

आदिल राजा, पिता सलमान हुसैन, हरिहरपुर स्थित है और भटवलिया में संचालित सेंट पैंट्री स्कूल का छात्र है। रोज़ की तरह वह आज भी स्कूल की निजी बस से पढ़ने गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद बस ने उसे हरिहरपुर पार्किंग के सामने उतार दिया और चली गई।


Read Also: Kushinagar News: फूटपाथ पर रहने वाली आवासहीन बासफोर कोईली को मंडलायुक्त से मिलने से रोका


जैसे ही आदिल सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान तेज गति से आ रही एक अन्य बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आदिल को सिर में गंभीर चोटें आईं और नाक-मुंह से खून बहने लगा।

स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तमकुहीराज सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां आदिल की हालत देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा बस और चालक की तलाश की जा रही है, जबकि छात्र का इलाज जारी है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.