कुशीनगर: पत्रकारों ने दिया प्रधानाध्यापक के विरुद्ध तहरीर

हाटा/कुशीनगर: हाटा कोतवाली के गांव पड़री महुअईया स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को दो पत्रकार खबर की कवरेज के लिये गए थे। जिनके साथ प्रधानाध्यापक ने गाली-गलौज कर ली।

खबर है कि विद्यालय मे पुराना जर्जर भवन के जर्जर होने के बावजूद अब तक न बनने और एक ही कक्षा कक्ष मे कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एक ही अध्यापक द्वारा पठन पाठन करायें जाने और विद्यालय मे तैनात पांच शिक्षकों मे सिर्फ दो शिक्षा मित्र और एक सहायक अध्यापक के होने की खबर कवरेज करने के दौरान मौजूद सहायक अध्यापक प्रमेश शर्मा ने विरोध जताया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक के मौजूद न रहने की बात करते हुए कहा कि पहले उनसे बात करिये तब जाकर खबर बनाइये।

अध्यापक ने अपने फोन से प्रधानाध्यापक से बात करायी तो वे अपशब्द बोलने लगे और लोकल होने का दावा करते हुए गांव के लोगों को विद्यालय भेज कर जान मारने की धमकी देने के विरोध मे तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक नन्हे शाही पर अपशब्द बोलने व धमकी देने के विरुद्ध कोतवाली हाटा में तहरीर देकर दोषी अध्यापक प्रमेश शर्मा व प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.