J&K: रहस्यमय बीमारी के कारण हुई कई बच्चों की मौत।

J&K: Many children died due to mysterious disease.

News Desk(नैंसी यादव): जम्मू  कश्मीर के राजौरी जिले के बधान गांव में एक रहस्यमय बीमारी के कारण एक ही परिवार के 6 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के बाद सोमवार को दो और बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद असलम के 6 बच्चों को शनिवार की शाम को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, बच्चों को पहले राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज से संबंध अस्पताल ले जाने के लिए रेफर किया गया और बाद में उन्हें जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां 5 वर्ष की छोटी सी बच्ची नबीना की रविवार को मौत हो गई। वहीं अगले दिन अस्पताल में ही इलाज के दौरान जहूर और मारूफ की मौत हो गई, जिनकी उम्र क्रमशः 14 व 8 वर्ष थी। बकौल रिपोर्ट्स, इस बीमारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है। पिछले दिनों में जान गंवाने वाले बच्चों के रिश्तेदार एजाज अहमद ने कहा,” यहां अस्पताल में 6 बच्चे भर्ती थे। सोमवार को एक और बच्ची की मौत हो गई। जबकि मंगलवार को भी दो और बच्चों की मौत हो गई। मौत के सही कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग बीमारी की पहचान करने में सफल रहा। जिसके कारण इस रहस्यमय बीमारी की जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पीजीआई चंडीगढ़,एम्स दिल्ली और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम गांव का दौरा कर चुकी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.